मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले में माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेम भी जाना।

मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुनि की रेती (ऋषिकेश) में एक से सात मार्च तक आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आज शनिवार को शुभारंभ हो गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि योग महोत्सव योग साधकों को एक मंच देने का काम करता है। योग हमारे राष्ट्रवाद व आत्मा के विश्वास का प्रतीक है। संयुक्त राष्ट्र ने भी योग के महत्व को स्वीकार किया है। आज पूरे देश व दुनिया के लोग शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा भी बचाव कार्यों में पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

सम्बंधित खबरें