चमोली : DM संदीप तिवारी ने महिलाओं के साथ कटा गेहूं…

चमोली न्यूज़ :- जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चमोली के ग्राम क्षेत्रपाल में गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्राप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई भी की। राजस्व विभाग ने ग्राम क्षेत्रपाल में विवेक सिंह असवाल के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर नियमानुसार क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। निर्धारित प्लॉट में 7.6 किलोग्राम गेहूं की बालियों का उत्पादन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : हनीमून में नवविवाहित्ता से हैवानियत, मलेशिया में बनाया बीवी को बंधक

इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं से फसल को लेकर जानकारी ली और कृषि से संबंधित नयी तकनीक व उपकरणों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को अनुदान पर उन्नत किस्म के बीज, खाद व उपकरण दिए जाते हैं और जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान को रोकने के लिए खेतों की चैनिंग फेंसिंग भी जाती है। वहीं विभाग द्वारा फसलों का बीमा भी किया जाता है।

सम्बंधित खबरें