
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को गति देने हेतु कुल 146.19 करोड़ रुपये की योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं में शिक्षा, पेयजल, सड़क, ऊर्जा दक्षता, कुम्भ-2027 की तैयारियाँ तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं।
🔹 प्रमुख स्वीकृत योजनाएँ
कालाढूंगी (नैनीताल): राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण हेतु ₹3.81 करोड़।
बागेश्वर: बोड़ी धुराफाट पंपिंग योजना में ऊर्जा कुशल सेंट्रीफ्यूगल पंप सेटों की आपूर्ति व स्थापना सहित कार्यों के लिए ₹4.73 करोड़।
हरिद्वार (रोशनाबाद): अभियोजन विभाग के जनदीय निदेशालय हेतु कार्यालय एवं सदर मालखाने का निर्माण। इस पर कुल ₹7.07 करोड़, जिसमें प्रथम किस्त स्वरूप 40% राशि स्वीकृत।
कुंभ मेला 2027: नवीन निर्माण कार्यों के लिए ₹113 करोड़, वर्तमान वित्तीय वर्ष में ₹10 करोड़ टोकन राशि निर्गत।
पेयजल योजनाएँ:
उत्तराखंड जल संस्थान – 3 योजनाएँ, लागत ₹9.22 करोड़।
उत्तराखंड पेयजल निगम – 17 योजनाएँ, लागत ₹8.36 करोड़।
कुल लागत ₹17.58 करोड़, नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत।
🔹 सामाजिक सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने श्रीमती देवकी देवी (पत्नी स्व. श्यामदत्त तिवारी, निवासी किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर) को लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन अनुमन्य की।
14 जून 2017 से 13 अक्टूबर 2022 तक – ₹16,000 प्रतिमाह।
14 अक्टूबर 2022 से – ₹20,000 प्रतिमाह (बकाये सहित)।
🔹 मुख्यमंत्री का संदेश
सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनता की बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इन योजनाओं से प्रदेश की आधारभूत संरचना मजबूत होगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।