देहरादून: अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक, खाते से 7.69 लाख की ठगी

देहरादून। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर लापरवाही का फायदा उठाकर बड़ी ठगी को अंजाम दिया। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले बलबीर नेगी से अंजान व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करवाकर ₹7.69 लाख रुपये उड़ा लिए गए।

कैसे हुई वारदात

थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के अनुसार, पीड़ित को अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताकर योनो एप डाउनलोड कराने का झांसा दिया और व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  मां ने दी बेटे के मौत की सुपारी: प्रॉपर्टी डील से निकली खून की कहानी

बलबीर नेगी ने लिंक पर क्लिक कर अपनी निजी व बैंक संबंधी जानकारी साझा कर दी।

इसके बाद 9 सितंबर को अलग-अलग समय पर आरटीजीएस के माध्यम से लाखों रुपये उनके खाते से किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की भी घोषणा की।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रिमंडल का विस्तार अबसे कुछ ही देर में, इन विधायकों को मिल सकता है मौका।

पुलिस की अपील

किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें।

बैंक या निजी जानकारी कभी साझा न करें।

संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

सम्बंधित खबरें