मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश: स्कूल और पुलों का सुरक्षा ऑडिट, वेडिंग डेस्टिनेशन व स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन पर तेज़ी से काम

देहरादून न्यूज़ :- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए। जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए। बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत की जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया जाए। प्रदेश के सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भाग कर बचाई जान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पुलों की स्थिति खराब हो रही है, उनका आवश्यकतानुसार मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलों की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाए और कहीं भी जर्जर पुलों के कारण कोई जनहानि न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रियुगीनारायण और राज्य के अन्य स्थल जो वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जा रहे हैं, उनकी कार्यवाही में तेजी लाई जाए। यह राज्य के पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन स्थलों के विकास में गुणवत्ता, सुविधा और सांस्कृतिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, अन्य राज्यों की वेडिंग पॉलिसी का अध्ययन भी किया जाए ताकि उत्तराखण्ड में एक प्रभावी और आकर्षक वेडिंग डेस्टिनेशन नीति विकसित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर):- जमीन खरीदने वाले ध्यान दें! रजिस्ट्री से पूर्व रास्ते की भी जांच कर लें, कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी सशक्त करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग इस दिशा में आपसी समन्वय के साथ ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 23 मार्च को एमबीपीजी मैदान में लगेगा रोजगार मेला

बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, आईजी श्री के.एस.नगन्याल, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें