छीड़ाखान हादसा : एसटीएच में भर्ती योगेश की तबीयत में नहीं आ रहा सुधार….

हल्द्वानी न्यूज़ :- छीड़ाखान हादसे में घायल योगेश की हालत चिंता जनक बनी हुई है। बुधवार को उसकी हृदय गति अचानक काम हो गई। इस पर डॉक्टरों की निगरानी में उसे सीपीआर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : द्वाराहाट में तीन दिवसीय इको-टूरिज्म प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

बीते शुक्रवार को सड़क हादसे में 9 साल का योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में न्यूरो ट्रामा आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : 25 आईएएस, 13 पीसीएस अफसरों के दायित्व बदले

बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और हृदय गति में अचानक कम होने लग गई। उसे सीपीआर देकर उसका ब्लड प्रेशर काबू में लाया गया। प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया कि योगेश की तबीयत नाजुक बनी हुई है। लगातार डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं और उसका चेकअप कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "उत्तराखण्ड निवेश का नया कीर्तिमान" — सीएम धामी बोले: ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग समावेशी विकास का प्रतीक

सम्बंधित खबरें