नैनीताल : बेतालघाट घटना पर आयोग की कार्रवाई, थानाध्यक्ष निलम्बित, CO पर विभागीय जांच!

नैनीताल न्यूज़ :- बेतालघाट (जनपद नैनीताल) में प्रमुख एवं उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान घटित फायरिंग की घटना का राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  CID: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू हुए गिरफ्तार; भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई

घटना की गम्भीरता को देखते हुए आयोग ने पुलिस क्षेत्राधिकारी, भवाली श्री प्रमोद शाह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने एवं थानाध्यक्ष, बेतालघाट श्री अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ करने की संस्तुति उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नदी में डूबने से युवक की मौत

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता एवं शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सम्बंधित खबरें