Uttarakhand News: बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, एक घायल

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप हादसा होगा गया। स्कूटी खाई में गिरने से सवार दो युवकों में से की मौत हो गई। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे घायल का बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार चल रहा है। बीती देर शाम हुए हादसे के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ ने घायलो को रेस्क्यू किया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रधानाचार्य और सहायक शिक्षक को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर.....

बुधवार देर शाम को श्रीनगर की ओर से दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर देवप्रयाग की ओर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार (बड़ी खबर) :- ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, चालक हुआ फरार.... 👇👇

श्रीनगर से स्कूटी सर्विस कराकर लौट रहे थे दोनों

टीम ने एक घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 सेवा के सहयोग से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल प्रदीप (30) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम महड़ की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking news :- दिल्ली में दो भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, बड़े की मौत, भारी पुलिस बल तैनात...

बताया अनूप पुत्र आलम निवासी उमरासू जनपद पौड़ी का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। दोनों श्रीनगर से स्कूटी सर्विस कराकर लौट रहे थे। अनूप के एक पैर में फ्रेक्चर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें