Breaking : अहमदाबाद में डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा एअर इंडिया का विमान, 61 विदेशी नागरिकों समेत 242 यात्री थे सवार

अहमदाबाद न्यूज़ :-अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भीषण विमान हादसा हुआ है। मेघानी में एयरपोर्ट के पास 242 यात्रियों वाली एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हुई है।

विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और कनाडाई नागरिक थे सवार
एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से दोपहर 1338 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  World Cup 2023: टीम इंडिया के ये 4 धाकड़ ऑलराउंडर वर्ल्ड कप में पलटेंगे कई मैच... 1983 और 2011 में इन 3 दिग्गजों ने रचा था इत‍िहास.....

PM मोदी ने विमान दुर्घटना का जायजा लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की। उन्होंने विमान दुर्घटना का जायजा लिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। पीएम मोदी ने मंत्री से कहा है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहें। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं।

सम्बंधित खबरें