हल्द्वानी: स्टेडियम रोड पर महिला से अभद्रता व मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश — “देवभूमि में हुड़दंगियों के लिए कोई जगह नहीं”

हल्द्वानी, 19 मार्च 2026:
जनपद नैनीताल में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए स्टेडियम रोड पर अभद्रता और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना का विवरण
17 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि स्टेडियम रोड पर घर लौट रहे एक महिला और पुरुष का दो युवकों द्वारा पीछा किया गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और गंभीर अभद्रता की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर क्राइम: सीबीआई का डर दिखा बीएसएफ जवान की पत्नी से आठ लाख ठगे


पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत उन्हें शांति भंग करने के आरोप में धारा 172 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज महाकुंभ 2025 के पुण्य अवसर पर पावन दिव्य त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। उन्होंने पतित पावनी मां गंगा,यमुना और सरस्वती से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि आज प्रयागराज के दिव्य और अलौकिक महाकुंभ में आस्था, अध्यात्म और निर्मलता के पावन संगम में स्नान कर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा के इस पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मन शुद्धता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा।


गिरफ्तार अभियुक्त
अजय फर्त्याल (31 वर्ष), निवासी – फतेहपुर, थाना मुखानी
अजय सिंह थापा (30 वर्ष), निवासी – बड़ी मुखानी, पीली कोठी, थाना मुखानी


मुकदमा दर्ज
18 मार्च 2026 को पीड़ित पक्ष (मयंक भंडारी व रक्षिमी आर्य) की तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में FIR संख्या 95/2026 दर्ज की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 324(2) और 74 के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश

यह भी पढ़ें 👉  अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट ने याचिका मंजूर कर सभी पक्षकारों को भेजा नोटिस .


“जनपद नैनीताल में महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों का भयमुक्त आवागमन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़कों पर हुड़दंग करने वाले या महिलाओं के साथ अभद्रता करने वाले अराजक तत्वों के लिए देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”
— डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल

सम्बंधित खबरें