देहरादून : भारतीय सेना को आज मिलेंगे 419 अधिकारी

● आईएमए से 32 विदेशी कैडेट भी होंगे पासआउट

● श्रीलंका के सेना प्रमुख होंगे रिव्यूइंग ऑफिसर

देहरादून न्यूज़ :- भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून में आज शनिवार 14 जून 2025 को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) में 419 युवा कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन लेंगे। इस भव्य समारोह में नौ मित्र राष्ट्रों के 32 विदेशी कैडेट भी पास आउट होंगे। यह अपने-अपने देशों की सेनाओं में अधिकारी बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ⚠️ लगातार भारी बारिश: उत्तराखंड में बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट पर यूपीसीएल – डिजास्टर टीमें तैनात

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो होंगे। जिनका यह दौरा भारत-श्रीलंका सैन्य सहयोग को और मजबूत करने का प्रतीक है। एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद भारतीय सैन्य अकादमी में 156वें नियमित, 45वें तकनीकी प्रवेश, 139वें तकनीकी ग्रेजुएशन कोर्स और 54वें स्पेशल कमीशंड ऑफिसर पास आउट होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : नशामुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई युवाओं को नशामुक्ति की शपथ

विदेशी कैडेटों को मिलकर आईएमए से पास आउट होने वाले कैडेटों की कुल संख्या 451 है। ये कैडेट सैन्य नेतृत्व, शारीरिक दक्षता और रणनीतिक कौशल में पारंगत हो चुके हैं।

सम्बंधित खबरें