देहरादून (बड़ी खबर):- प्रेमनगर में एक दूसरे से लिपटे संदिग्ध हालत में पुरुष और महिला का शव मिला, मचा हड़कंप….

देहरादून न्यूज़ – उत्तराखंड के राजधानी देहरादून से सनसनी खबर सामने आ रही है जहां प्रेमनगर में एक महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अभी इसके आत्महत्या मान रही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुरुष अपने घर से सुबह के वक्त टहलने निकल था।लेकिन, जब काफी समय बाद नहीं लौटा तो परिजन वहां पहुंच गए। उसके बगल में एक महिला का भी शव था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर :- सड़क निर्माण का कार्य कर रहे मजदूर पर बाघ ने किया हमला

पुलिस के मुताबिक घटना चाय बगान के दारु चौक की है। मृतक पुरुष का नाम संदीप मोहन धस्माना निवासी अंबीवाला है। जबकि, महिला का नाम हेमलता निवासी पीतांबरपुर है। हेमलता कोठियों में खाना बनाती थी। जबकि सुनील सेना से सेवानिवृत्त है।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा युवक की डूबने से हुई मौत

संदीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से सैर के लिए निकला था। इसके बाद जब वापस नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने तलाश की। मोबाइल लोकेशन दारू चौक की आई तो सब वहां पहुंचे। दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे हुए नाली में पड़े थे। नाली में पानी था। जिसके ऊपर से ही संदीप और हेमलता के डूबे हुए चेहरे नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर (बड़ी खबर) :- बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास ने 2810 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को हराया, उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत.....


फिलहाल पुलिस शवको कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पूरे मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू पर जांच कर रही हैं

सम्बंधित खबरें