देहरादून (बड़ी खबर) : IMD का अलर्ट, 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून न्यूज़ : उत्तराखंड राज्य में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने इन 10 जनपदों में गरज – चमक के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  OMG : यूपी में नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर किया कांड! दूल्हे के टूट गए अरमान, जानिए पूरा मामला

आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और, पिथौरागढ़ जिले में अगले तीन घंटे कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन जनपदों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ पहुचें स्टंड मैन चमन वर्मा, समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता शुभम अंडोला ने 51 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया.......

आईएमडी ने इन जनपदों में बिजली चमकने के दौरान एडवाइजरी जारी कर बताया कि बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। इस दौरान सुरक्षित स्थानों में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हो। मवेशियों को बाहर न बांधे। इस दौरान विद्युत संचालन करने वाली वस्तुओं से दूर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में 15 मार्च शनिवार को होली (छलड़ी) का स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश जारी

सम्बंधित खबरें