देहरादून (बड़ी खबर) : IMD का अलर्ट, 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून न्यूज़ : उत्तराखंड राज्य में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी कर उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने इन 10 जनपदों में गरज – चमक के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा में महिला समेत चार गिरफ्तार, अब तक 100 उपद्रवी गिरफ्तार!

आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और, पिथौरागढ़ जिले में अगले तीन घंटे कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा इन जनपदों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 2 महिलाएं और 2 युवक को किये गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर....

आईएमडी ने इन जनपदों में बिजली चमकने के दौरान एडवाइजरी जारी कर बताया कि बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। इस दौरान सुरक्षित स्थानों में शरण लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हो। मवेशियों को बाहर न बांधे। इस दौरान विद्युत संचालन करने वाली वस्तुओं से दूर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा सूचना महानिदेशक कार्यालय

सम्बंधित खबरें