देहरादून (बड़ी खबर) : 5 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड न्यूज़ : देहरादून उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 तक उत्तरकाशी चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

साथ ही मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, जनपदों में 2 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक कही-कही हल्की तथा बहुत हल्की बरसात होने साथ ही रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी तथा पिथौरागढ़, जनपदों में इन तीन दिनों में बहुत हल्की और हल्की बरसात हो सकती है जबकि बागेश्वर ,अल्मोड़ा, जनपदों में 5 अप्रैल तक तथा चंपावत व नैनीताल जनपद में भी 5 अप्रैल को बहुत हल्की बरसात हो सकती है । मौसम विभाग का कहना है कि 2 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक राज्य के उच्च हिमालय क्षेत्र में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है जिससे राज्य में सुबह शाम की ठंड महसूस की जा सकती है जबकि मैदानी क्षेत्र में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी से परेशानी भी होने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : दीपावली पर CM धामी ने दी 130 बसों की सौगात

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपदों में 3 अप्रैल से लेकर के 5 अप्रैल तक कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है तथा ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है इसलिए इस दौरान बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सम्बंधित खबरें