देहरादून (बड़ी खबर) : LT की भर्ती निकालने की तैयारी में UKSSSC

  • एलटी भर्ती निकालने की तैयारी में यूकेएसएसएससी

देहरादून न्यूज़ : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एलटी की नई भर्ती निकालने की तैयारी में है। इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगामी एक-दो दिन में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश के बाद एलटी भर्ती में बीएड संबंधी संशोधन पर कैबिनेट ने मुहर लगाई थी। कैबिनेट के फैसले संबंधी जानकारी आयोग को नहीं मिल पाई थी। इस वजह से एलटी के 272 पदों पर भर्ती का अधियाचन लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर (बड़ी खबर) बागेश्वर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार 754 वोटो से चल रहे हैं आगे, बीजेपी की पार्वती दास चल रही हैं पीछे....

अब शासन से कैबिनेट का पत्र आ चुका है। जानकारी के मुताबिक, आयोग आगामी एक-दो दिन में एलटी भर्ती का नया विज्ञापन जारी कर सकता है।

सम्बंधित खबरें