देहरादून : उपनल कर्मचारियों के पक्ष में आए केंदीय मंत्री ! सीएम धामी को लिखी खास चिट्ठी

देहरादून न्यूज़ :- केंदीय मंत्री उपनल कर्मचारियों के पक्ष में खड़े हो गए हैं। मोदी सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीएम धामी को चिट्ठी लिखी है। जिसमें उपनल कर्मचारियों के लिए हाईकोर्ट के आदेश को लागू करने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी वंदना ने विकास खण्ड बेतालघाट, तहसील कोश्याकुटौली और बेतालघाट में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण एवं विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया......

बता दें कि उपनल कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम का समान वेतन देने को हाईकोर्ट के आदेश को लागू किए जाने को लेकर उत्तराखंड सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को हाईकोर्ट के आदेश को लागू किए जाने को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि हाईकोर्ट के आदेश को लागू किया जाए। इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट भी मुहर लगा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने बाइक दुर्घटना में घायल 02 युवकों को सकुशल रेस्क्यू कर 112 के मध्यम से पहुंचाया अस्पताल, पढ़े पूरी खबर....

वहीं उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्य सचिव, सचिव सैनिक कल्याण, एमडी उपनल को भी पत्र लिख नियमितीकरण का दबाव बनाया है।

सम्बंधित खबरें