दु:खद : वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपने का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

रामनगर न्यूज़ :- अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपने का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ ही हर कोई स्तब्ध है। बेहद मिलनसार पपने के निधन से रामनगर के साथ ही पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर छा गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : उत्तराखण्ड के दोनों मंडलों में बनेगा ‘स्प्रिचुअल इकोनॉमिक जोन’—मुख्यमंत्री धामी ने दिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश

बताया जा रहा है कि श्री पपने का सुबह निधन हुआ। वे नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में सिर्फ अपने करीब 30 साल से सक्रिय थे और लगातार अमर उजाला से जुड़े रहे। श्री पत्नी के असामयिक निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। परिवार में उनके निधन से कोहराम है तो सुबह से ही उनकी आवाज पर पहुंचने वाले तमाम लोगों की आंखें नम हैं। बताया जा रहा है कि घर की भीतर ही फिसल कल गिरने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई थी। गंभीर हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बैंक से छुट्टी लेकर पीलिया झड़ाने गया सिक्योरिटी गार्ड... इस हालत में मिली लाश....

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनकी अंतयेष्टि शाम 4 बजे की जाएगी।

सम्बंधित खबरें