रक्षाबंधन में दिया तोहफा, दिवाली से पहले दिया झटका, बड़े फिर से सिलेंडर के रेट आज से 209 रुपये महंगा मिलेगा LPG गैस सिलेंडर….. 👇👇

तेल कंपनियों ने दिया झटका

सितंबर 2023 को तेल कंपनियों ने घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी बड़ी कटौती की थी। पिछले महीने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 158 रुपये तक कम कर दिए गए थे। इसके बाद राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1,522 रुपये तक पहुंच गई थी। तेल कंपनियों ने अक्टूबर की शुरुआत होने के साथ ही ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी कर (Commercial LPG Cylinder Price Hike) दी गई है। नई दरें 1 अक्टूबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये पर बिक रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र को मिली 7 नई सड़कों की सौगात — विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

एक महीना पहले ही सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की भारी कटौती की थी। इसके बाद 1 अक्टूबर को घरेलू एलपीजी की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यह अपने पुराने रेट पर बने हुए हैं. चार महानगरों में से दिल्ली में 14.20 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : राष्ट्रपति ने नैनीताल राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

सम्बंधित खबरें