हल्द्वानी (बड़ी खबर) :- हल्द्वानी में हुआ दर्दनाक हादसा, हादसे में तीन की मौत और 6 लोग घायल हुए……….

हल्द्वानी :- हल्द्वानी में हुआ दर्दनाक हादसा। मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोदरदर भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। दर्दनाक हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक के मुताबिक बाइक सवार बाजपुर की और आ रहा था। जबकि मारुती वैन हल्द्वानी की और जा रही थी। इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा :- प्रोफेसर सतपाल बिष्ट बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति

हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : जनता मिलन में भूमि धोखाधड़ी, परिवहन और उपभोक्ता हितों से जुड़ी शिकायतों पर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

घायलों की पहचान

ममता

वंदना

राकेश

अनारवती

रोहित

अमन

मृतकों की पहचान

रिफाकत अलि (25)

सराफत अलि (62)

सुमित (22)

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सम्बंधित खबरें