हल्द्वानी (बड़ी खबर):- प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आज लाखनमण्डी गौलापार में यू0सी0एफ0 धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया……

हल्द्वानी न्यूज़ :- आज हल्द्वानी स्थित लाखनमंडी में खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गोदाम में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

वहीं इस दौरान किसान भाइयों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और सभी को आश्वस्त किया कि उनकी परेशानियों का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दु:खद : खाई में गिरी बाइक, अल्मोड़ा के दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम....

सरकार खाद्य योजना के तहत जरूरतमंदों को खाद्यान उपलब्ध कराती है, ऐसे में गोदामों में सभी चीजें ठीक होनी चाहिए ताकि अनाज को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : गोरापड़ाव में कार ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर! स्कूटी सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

अधिकारियों से कहा कि किसानों की सुविधाओं के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन किया जाए जिससे कि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े और यदि किसान भाइयो की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर)- बाजार में 29 से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, आदेश जारी....

इस अवसर पर RFC कुमाऊँ बी एस फिरमाल, विभागीय अधिकारी और किसान भाई उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें