हल्द्वानी (बड़ी खबर) : सीएम धामी के निर्देश पर चोरगलिया में देशी शराब की दुकान हमेशा के लिए बंद….

हल्द्वानी न्यूज़ :- माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार, चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज और कल चलेगी शीतलहर...पाले से बढ़ेगी ठिठुरन, येलो अलर्ट जारी

उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट द्वारा मौके पर पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया गया एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (JOB ALERT) : यूपीपीसीएस के 220 पदों के लिए आवेदन शुरु, पढ़े पूरी खबर

दुकान को मौके पर संचालन पूर्णतः बंद कराया गया। यह कार्रवाई जनभावनाओं के अनुरूप एवं आबकारी नीति के तहत की गई है।

सम्बंधित खबरें