उत्तराखंड (JOB ALERT) : यूपीपीसीएस के 220 पदों के लिए आवेदन शुरु, पढ़े पूरी खबर

पीसीएस 2024 के 220 पदों के लिए आवेदन शुरू

प्रयागराज। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 के 220 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नये साल के पहले दिन प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा के लिए आवेदन शुरू किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (Good News)- नेशनल बैडमिंटन में मनस्वी ने स्वर्ण पदक जीता, मनस्वी पाठक ने Immortal International School halduchaur का नाम रोशन किया....

21 से 40 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो फरवरी है और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि नौ फरवरी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि प्रारंभिक परीक्षा के स्तर पर वे अपने अभिलेख एवं ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी प्रेषित न करें।

सम्बंधित खबरें