हल्द्वानी : सीएम धामी ने RTO ऑफिस में मारा छापा, मचा हड़कंप

हल्द्वानी न्यूज़ :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में आरटीओ ऑफिस में छापेमारी की। सीएम धामी के छापे के बाद से आरटीओ ऑफिस में कार्यरत अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आरटीओ ऑफिस में परिवहन और संचालक सहित प्रबंधन समेत अन्य कार्यों का मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (बड़ी खबर) : यहां SSP ने किया तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड !


इस दौरान मुख्यमंत्री ने बारीकी से जानकारी ली और व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से पूछा। सीएम धामी ने आरटीओ ऑफिस के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज का दौर डिजिटल इंडिया का है। ऐसे में आरटीओ ऑफिस में सभी काम डिजिटिलाइजेशन के माध्यम से होने चाहिए ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने ई-टाॅयलेट के कार्य का निरीक्षण किया और पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों को संयुक्त रूप से वस्त्र वितरण किया... 👇👇

औचक निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्चर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत, डीएम वंदना सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार समेत बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।

सम्बंधित खबरें