हल्द्वानी : गौला में कूदे दो युवक, एक की मौत, दूसरे को पुलिस ने बचाया

हल्द्वानी न्यूज़ :- गौला पुल से दो युवकों ने अलग-अलग समय नदी में कूद मार दी। एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी युवक ने मंगलवार दोपहर दो बजे उसने गौला पुल से नदी में कूद लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के दो जवानों ने गौला नदी में उतरकर युवक को बचाया। इसके बाद उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत में सुधार है। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : आंगनबाड़ी कार्यकत्री नियुक्ति में पारदर्शिता की मिसाल कायम हुई : रेखा आर्या

इधर, लाइन नंबर 17 लाल मस्जिद के पास निवासी आदिल (23) पुत्र इकबाल मटरगली में अपने चाचा सरफराज की कपड़े की दुकान पर काम करता था। दोपहर में वह चाचा से भोजन करने की बात कहकर घर के लिए निकला था। शाम तक वापस नहीं पहुंचा। इधर, शाम चार बजे उसके गौला नदी में कूदने की सूचना मिली।

यह भी पढ़ें 👉  Lucknow News: शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा,  एक साथ भिड़े चार वाहन, कार सवार की मौत.......

पुलिस और राहगीरों ने उसे बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता भूसा कारोबारी हैं।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि जिस युवक की मौत हुई है उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। दूसरे युवक ने क्यों कूद लगाई, इसके बारे में पता किया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें