उत्तराखंड : घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भाग कर बचाई जान

खटीमा (ऊधम सिंह नगर) :- चकरपुर में वनरावत बस्ती के पास जंगल में घास काटने गए एक ग्रामीण को बाघ ने हमला करके घायल कर दिया। ग्रामीण ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

मिली जाकारी के अनुसार मझगांव, धनुषपुल निवासी त्रिलोक सिंह सामंत पत्नी के साथ वन रावत बस्ती आए हुए थे। वापसी में दोनों पति पत्नी ने रास्ते में पड़ने वाले जंगल से अपने पशुओं के लिए घास काटने की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश : रक्षाबंधन पर दोस्त के साथ घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा! नहीं लगा कोई सुराग

घास काट ही रहे थे कि झाडियों से निकल कर अचानक एक बाघ ने त्रिलोक पर हमला कर दिया। उन्हें मामूली चोटे भी आई लेकिन पति-पत्नी ने जंगल की ओर भागकर जान बचा ली।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी : अंकिता भंडारी की मां ने दी आत्मदाह की चेतावनी, घर में ही शुरू कर दी है भूख हड़ताल, पढ़े पूरी खबर....

सूचना पर वन विभाग के रेंजर महेश चंद्र जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अब रहेगा केवल नाइट कर्फ्यू, आदेश जारी, पढ़े पूरी खबर....

घायल त्रिलोक सिंह सामंत के अनुसार वह जंगल में घास काटने गए थे, तभी सामने से बाघ दिखाई दिया। बाघ ने अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया।

सम्बंधित खबरें