हल्द्वानी के अमन जोशी को मिली UKPSC परीक्षा में कामयाबी, बेहद खास रहा पत्नी का सहयोग, पढ़े पूरी खबर….

Aman Joshi Success Story: बीते दिनों चंपावत में सहायक लेखाकारों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जिसमें हल्द्वानी के रहने वाले अमन जोशी का नाम भी शामिल था। अमन जोशी की नियुक्ति चंपावत कोषागार में बतौर असिस्टेंट अकाउंटेंट के रूप में हुई है। अमन जोशी की सफलता के पीछे उनकी धर्म पत्नी बबीता जोशी का भी हाथ रहा है, जो पटवारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्यो का किया निरीक्षण

हल्द्वानी के डीएवी स्कूल से हाई स्कूल और इंटर करने वाले अमन जोशी ने डीएसबी परिसर नैनीताल से बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई की। इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। अमन जोशी के पिता का नाम ललित चंद्र जोशी है जो उत्तराखंड पुलिस विभाग में कार्यरत हैं तो वही माता का नाम कविता जोशी है जो एक कुशल हाउसवाइफ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में भारी बारिश के अलर्ट पर 6 अगस्त को सभी स्कूल बंद

हल्द्वानी पांडे निवास तल्ला गोरखपुर के रहने वाले अमन जोशी ने बताया कि विवाह के 1 साल बाद उनकी सरकारी नौकरी लगी है। इस दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें काफी सहयोग किया और इस वजह से ही उन्हें कामयाबी मिली। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नहीं होने से अभ्यर्थियों को दबाव का सामना करना पड़ता है और इस दौरान परिवार का सहयोग ही उन्हें प्रेरित करता है। अमन ने कहा कि उनकी पत्नी भी प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा ले चुकी है और उन्हें शायद इस बात का अंदाजा था कि अभ्यर्थी के लिए दबाव से दूर रहना कितना अहम है। अमन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता समेत पूरे परिवार को दिया।

सम्बंधित खबरें