उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें – जिला प्रशासन की अपील

नैनीताल न्यूज़ :- भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29, 30 जून को रेड अलर्ट एवं 01 व 02 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट के तहत नैनीताल जनपद के अनेक क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, गरज के साथ आकाशीय बिजली, तथा तेज झोंकों वाली हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : हल्द्वानी में E-रिक्शा के लिए सख्त निर्देश, हाईवे और स्टेट हाईवे में नहीं चलेंगे

मौसम विभाग की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात अधिकारी/कर्मचारी/संस्थान को 24×7 अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विशेषकर भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों, पेड़ों के गिरने, मोटर मार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों सहित तैनात रहने व तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (बड़ी खबर): बुखार से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम.... 👇👇

लोक निर्माण विभाग द्वारा संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी/मशीनें एवं गैंग कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाइल फ़ोन चालू (ON) रखें तथा प्रत्येक घंटे आपदा से संबंधित सूचना साझा करें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक समाप्त — 8 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, राज्य के रजत जयंती वर्ष पर देहरादून में होगा विशेष सत्र"

आपातकालीन संपर्क:
👉 तहसील कंट्रोल रूम: 05942–231178 / 79 / 81
👉 मोबाइल: 8433092458
👉 टोल फ्री नंबर: 1077

सम्बंधित खबरें