उत्तराखंड में दिसंबर के अंत में बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान

Uttrakhand weather report:- उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय इलाकों में बीते दो दिन हुई बारिश व बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।यह असर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह व शाम के समय ठंड भी सताएगी। इसके अलावा सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: खूब सता रहा कोहरा... हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, चार धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान में पड़ता है। शीतलहर के चलने से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी बदलाव देखने को मिलता है।

हालांकि, इस साल विंटर बारिश कम होने की वजह से बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की चादर लोगों को परेशान कर रही है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरा छाने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुमाऊँ मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत

उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन यहां होने वाली बर्फबारी पर निर्भर है। ऐसे में इस साल दिसंबर के अंत तक अच्छी बर्फबारी होने के आसार है। बर्फबारी का सीधा असर पर्यटन क्षेत्र पर देखने को मिलेगा। इससे विंटर ट्रैक जैसे दयारा बुग्याल, नाग टिब्बा व हिल स्टेशन जैसे औली, मसूरी व नैनीताल पर पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी।बताते चलें कि प्रदेश भर में साल 2014 के दिसंबर महीने में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई थी। इस साल पूरे राज्य में 24 इंच बर्फबारी दर्ज की गई थी। इससे पहले साल 2005 में 3.8 इंच बर्फबारी हुई थी। जबकि बीते साल नवंबर और दिसंबर के महीने में ना के बराबर बर्फबारी देखने को मिली थी। इसकी बड़ी वजह विंटर बारिश का कम होना बताया गया था।

सम्बंधित खबरें