उत्तराखंड में मौसम विभाग का अपडेट, नैनीताल समेत 5 जिलों में अलर्ट घोषित, पढ़े पूरी खबर….

Weather Update: उत्तराखंड में कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़तोड़ सर्दी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले 48 घंटे शीतलहर को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोनों जिलों में गंभीर शीतलहर के आसार हैं, जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की तृतीय बैठक में प्रतिभाग किया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने पौड़ी और नैनीताल जनपदों के मैदानी क्षेत्र के कुछ भागों में उथला से मध्यम कोहरा छाए रहने और चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं शीत दिवस तथा पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना मौसम विभाग में जताई है मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की भी बात कही है। इधर रविवार को कोहरे की वजह से मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से रातें ज्यादा सर्द हों रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत....

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। कोहरे और पाले की वजह से रात से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर बिक्रम सिंह के अनुसार अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आ रहा है। राज्य में फिलहाल बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं होते दिख रहे है।

सम्बंधित खबरें