हल्द्वानी : नगर निगम में नई ऊर्जा का संचार — आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा, ‘स्वच्छता और व्यवस्था होगी प्राथमिकता!

हल्द्वानी न्यूज़ :- नगर निगम हल्द्वानी–काठगोदाम में मंगलवार को नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के आदेश के क्रम में स्थानांतरण उपरांत श्री वर्मा ने पूर्व नगर आयुक्त से कार्यभार प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (दु:खद) : चुनाव ड्यूटी से लौट रहे गेस्ट टीचर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था, सड़क प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी तंत्र तथा दीपावली पर्व से पूर्व चलाए जा रहे सफाई एवं साज-सज्जा अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति धनखड़ कल कैंची धाम के करेंगे दर्शन

श्री वर्मा ने कहा कि नगर निगम जनता के प्रति जवाबदेह संस्था है और नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने निगम कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बिना लाइट वाले ई-रिक्शा चालकों पर की सख्त कार्रवाई

इस अवसर पर वरिष्ठ नगर अभियंता, सहायक नगर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें