

खटीमा न्यूज़ :- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के मतदान के तहत आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपने माताजी के साथ मतदान किया।
मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव स्थानीय स्वशासन को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें जनता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।












