मौसम : कुमाऊं में दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हल्द्वानी न्यूज़ :- मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने कुमाऊं मंडल के लिए 30 और 31 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में सास व दो बहुओं सहित चार की मौत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्री बिक्रम सिंह ने बताया कि कुमाऊं के सभी जिलों में अगले दो दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) :- स्कूल के बाथरूम में छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में दर्द......

मंगलवार को हल्द्वानी में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर विजिलेंस ने की बड़ी कार्रवाई, जे0ई0 मनरेगा को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, पढ़े पूरी खबर.....

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

सम्बंधित खबरें