हल्द्वानी : जलभराव की समस्या पर नगर निगम की तत्परता — बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में ड्रेनेज निर्माण कार्य शुरू

हल्द्वानी न्यूज़ :- आज नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा देवखड़ी, कलसिया, रकसिया, तीनपानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन क्षेत्रों में जल निकासी सामान्य पाई गई और किसी गंभीर समस्या की पुष्टि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : नगर निगम में UCC के तहत विवाह पंजीकरण शिविर, अब तक 8,500 रजिस्ट्रेशन, 7 से 13 अगस्त तक फिर लगेंगे नि:शुल्क शिविर

हालांकि, आवास विकास स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल के पास जलभराव की समस्या सामने आई। जांच में पाया गया कि इस क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था न होने के कारण पानी का जमाव हो रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम द्वारा तत्काल प्रभाव से ड्रेनेज निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : भारतीय सेना को आज मिलेंगे 419 अधिकारी

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाए तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

सम्बंधित खबरें