नैनीताल (बड़ी खबर) : स्कूल के नजदीक पहुंचे चार गुलदार, मचा हड़कंप…..

गरमपानी न्यूज़ :- समीपवर्ती चापड़ गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के नजदीक एक साथ चार गुलदार दिखने से हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने सुरक्षा के लिए नौनिहालों को कमरे में बंद कर लिया। गांव को सूचना भेजी गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बामुश्किल गुलदार जंगल की ओर भागे। अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर नौनिहालों को उनकी देख देख में घर भेजा गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने वन व शिक्षा विभाग को नौनिहालों की सुरक्षा को ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बच्ची का पीछा करने वाला युवक गिरफ्तार! 250 CCTV खंगालने पर अश्लील हरकत करने वाले की मिली लोकेशन

चापड़ गांव में आए दिन चार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग पिंजरा भी लगा चुका है पर गुलदार कैद में नहीं आ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : इन तीन जिलों में आज बारिश की संभावना

शुक्रवार को गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के नजदीक दोपहर में ही एक साथ चार गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। विद्यालय के नजदीक खेतों में चार गुलदारों की दस्तक से शिक्षक भी सकते में आ गए। दूरभाष पर ग्रामीणों को सूचना दी गई। शोर मचाने पर चारों गुलदार भागे। अभिभावकों की निगरानी में बच्चों को घर भेजा गया।

सम्बंधित खबरें