नैनीताल : खनस्यूं में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

भीमताल न्यूज़ :- ओखलकांडा की ग्राम पंचायत खनस्यूं में तेंदुए की दस्तक होने से ग्रामीणों में दहशत है। आबादी क्षेत्र में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। प्रधान कमला भंडारी ने कहा कि बीते कुछ समय से तेंदुआ लगातार आबादी वाले क्षेत्र में नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शादी से पहले प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, चिट्ठी पढ़कर उड़े घर वालों के होश

कहा कि गांव के दयाकिशन पनेरू के मकान के पास तेंदुए ने शनिवार सुबह लावारिस गाय को मार दिया। उप प्रधान चंद्रशेखर, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष चंद्रशेखर सुयाल, गौरव कुमार, राजेंद्र भंडारी ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने के साथ पिंजरा लगाने की मांग की है।

सम्बंधित खबरें