हल्द्वानी : अयोध्या के लिए हल्द्वानी से शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जानिए किराया और रूट, पढ़े पूरी खबर….

  • लखनऊ जाने वाली बस अब अयोध्या तक जाएगी
  • 745 रुपए किराया तय, रात 8:30 बजे हल्द्वानी से होगी रवाना

हल्द्वानी न्यूज़ :- 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने नए मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हल्द्वानी समिति कुमाऊं के हजारों लोग इस पल का गवाह बनाने की तैयारी में जुटे हैं। इसके लिए आप उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रुद्रपुर में करेंगे जनसभा, 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा

हल्द्वानी से अभी तक सिर्फ लखनऊ के लिए ही बस सेवा संचालित थी। मगर 22 जनवरी को नए मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने से अयोध्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। हर कोई अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में अब छोडवेज ने भी अपने कदम बढ़ा लिए हैं। काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-अयोध्या बस सेवा को हरी झंडी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश : जंगल में जला हुआ मिला 13 दिन से लापता युवती का शव.....

बृहस्पतिवार रात से यह सेवा शुरू हो गई है। काठगोदाम डिपो के एआरएम आलोक बनवाल ने बताया कि यह बस पहले लखनऊ तक चलती थी।

मगर यात्रियों की अयोध्या तक नई बस सेवा शुरू करने की मांग थी। इसे देखते हुए अयोध्या तक सीधी बस ले जाने का फैसला किया गया। बस रात 8.30 बजे हल्द्वानी से रवाना होगी और बरेली, लखनऊ, फैजाबाद होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से शाम 3:30 बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होगी। 532 किलोमीटर की दूरी के लिए 745 रुपये किराया तय किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : राज्यपाल द्वारा 17088 छात्रों की उपाधि का डीजी लॉकर के माध्यम से किया शुभारम्भ

सम्बंधित खबरें