उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रुद्रपुर में करेंगे जनसभा, 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा

रुद्रपुर न्यूज़ :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल को नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने पीएम की जनसभा तय होने की पुष्टि की है। भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई, कई मदरसे सील

प्रधानमंत्री कल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं भी तय हो गई हैं। वह तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ व विकासनगर में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए सबसे ज्यादा डिमांड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है। पार्टी के इन सुपर स्टार प्रचारकों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सबसे अधिक मांग है। पांचों सीटों पर उतारे गए प्रत्याशी कम से कम अपने चुनाव क्षेत्रों में इन सभी नेताओं की जनसभाएं कराने जाने के लिए जोर लगा रहा है।

सम्बंधित खबरें