ओखलकांडा : पिकअप वाहन नदी में गिरने से युवती की मौत

भीमताल न्यूज़ :- विकासखंड ओखलकांडा में खनस्यू थाना अन्तर्गत बिजली विभाग का सामान ले जा रहा पिकअप वाहन नदी में गिर गया। घटना में एक युवती की मौत हो गईं। साथ ही सात लोग घायल हो गए। घटना की स्रचना मिलने पर धारी एसडीएम केएन गोस्वामी व राजस्व टीम बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहंची। घायलों को एम्बुलंस से हल्द्ानी एसटीएच भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: देहरादून समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम....

जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन बुधवार शाम भीमताल से पोल लेकर ओखलकांडा की ओर जा रहा था। वाहन पटरानी के पास नदी मेंगिर गया। हादसे में पटरानी निवासी नीमा परगांईं (20) पुत्री दुर्गादत्त की मौत हो गईं। साथ ही चालक मनोज भट्ट, पिंकी, चंदू, अरुण निखिल, देवेंद्र और भोला घायल हो गए। घायलों को हल्वानी एसटीएच भेजा गया है । ग्रामीणों के मुताबिक पिंकी, नीमा, चंदू बुधवार को लूगड़ से आटा लेकर घर को जा रहे थे। उन्होंने पिकअप से लिफ्ट मांगी लेकिन कुछ द्र जाकर वाहन खाई में गिर गया। मृतक नीमा हल्वानी एमबीपीजी की छात्रा थी।

सम्बंधित खबरें