उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश, मैदानी क्षेत्रों में आंधी-तूफान का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बाद दोपहर बाद पहाड़ में मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम और कर्णप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि मैदान में सुबह से ही धूप के चलते लोगों को गर्मी ने खूब सताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : बनभूलपुरा हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक दिल्ली से गिरफ्तार हुआ

पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

सम्बंधित खबरें