रामनगर : विवाहिता ने जेठ, नंदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पढ़े पूरी खबर

रामनगर न्यूज़ :- एक विवाहिता ने जेठ और नंदोई पर दुष्कर्म और ससुरालियों पर दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के अलावा कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी वाजिद हुसैन के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ उसकी शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर....

शादी के समय से ही उसके पति वाजिद हुसैन, सास साबिरी, ससुर रईस अहमद, जेठ वाहिद, जेठानी अरवीना, ननद नसीम जहां, ननद गुलाबशा, नंदोई हसन, नंदोई नईम अली उसके साथ मारपीट, गालीगलौज करने के साथ ही आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे। ससुराल वाले दहेज में कार और लाखों रुपये की मांग करते थे। महिला के अनुसार जेठ व नन्दोई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और इस कारण गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें