नैनीताल : भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में अगले तीन घंटे में तेज वर्षा की संभावना


नैनीताल न्यूज़ :- मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिनांक 11 अगस्त 2025 को प्रातः 8:44 बजे से 11:44 बजे तक राज्य के जनपद अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत.... 👇👇

विशेष रूप से लैंसडौन, रुड़की, रायवाला, कोटद्वार, रामनगर, काशीपुर, रानीखेत, लालकुआं एवं आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा/तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून (बड़ी खबर) :- प्रदेश में 24 घंटे में डेंगू के 95 नए मामले, डेंगू के सबसे ज्यादा मामले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी में.....👇👇

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, नदी-नालों से दूर रहें तथा मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी समय-समय पर दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सम्बंधित खबरें