Roorkee News: चोरी का मुकदमा दर्ज न करना चौकी प्रभारी को पड़ा भारी…..

लक्सर कोतवाली की चौकी भिक्कमपुर के प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को चोरी का मुकदमा दर्ज न करना भारी पड़ गया। लापरवाही बरतने का मामला संज्ञान में आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच भी बैठा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (बड़ी खबर)- मोटाहल्दू में ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन, हाईवे पर मनमानी के लगाए आरोप......

भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र में कुछ दिन पहले चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पीड़ित को मुकदमा दर्ज करने के बजाय इधर-उधर भटकने को मजदूर कर दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल तक ये मामला पहुंच गया। उन्होंने लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मलिक की संपत्ति खंगालेगी ईडी! राज्य सरकार ने कसा शिकंजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त रखना ही प्राथमिकता है। पीड़ित को तत्काल न्याय मिलना चाहिए। अगर पीड़ितों को न्याय देने में लापरवाही की गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चोरी के मामले में कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। प्रकरण में जांच बैठाई गई है। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

सम्बंधित खबरें