Rudrapur: डंपर की चपेट में आकर नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट

उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर से नानकमत्ता जा रहे बाइक सवार दो युवकों की डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा की चेतावनी: बागेश्वर जिले में 23 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जीत भट्ट (17)और खेड़ा निवासी विकास (21) शाम को नानकमता जा रहे थे। इसी दौरान किच्छा में पुल भट्टा के पास एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर : DM वंदना सिंह ने शनिवार को रामनगर स्थित आपदा प्रभावित सुंदरखाल क्षेत्र, रामनगर में निर्माणाधीन गौशाला, नगर पालिका वार्ड 5 , बंबाघेर एवं रामनगर बाजार का निरीक्षण किया

टक्कर लगने से युवक डंपर की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से जीत पीएसी के जवान महेश का बेटा था। बताया जा रहा है कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

सम्बंधित खबरें