श्रीनगर : गढ़वाल राइफल्स के जवान लोकेंद्र प्रताप का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन

श्रीनगर, पौड़ी न्यूज़ :- गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय जवान लोकेंद्र प्रताप, पुत्र श्री भगत सिंह, निवासी ग्राम कटाखोली (पोस्ट नवाखाल), श्रीनगर पौड़ी का हृदयगति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया।

लोकेंद्र प्रताप ने आठ वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। हाल ही में वह गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में प्रशिक्षण हेतु पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, उन्होंने रात लगभग 11:30 बजे तक घर पर फोन से बातचीत की थी, जिसके बाद वे विश्राम हेतु चले गए। अगली सुबह 4:30 बजे तक जब वह नहीं उठे, तो साथी जवानों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत अवस्था में पाए गए। मेडिकल जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा आयोजित "पहाड़ कैसे हों आबाद?" विषयक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया

लोकेंद्र की शादी अभी 8 जून को ही हुई थी, जिससे घर में हर्ष का वातावरण था। लेकिन अब उसी घर में मातम छा गया है। इस असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सम्बंधित खबरें