केरल : पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता वी. एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की उम्र में निधन

तिरुवनंतपुरम न्यूज़ :- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता वी. एस. अच्युतानंदन का निधन हो गया है। वह 101 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खौफनाक वारदात! कुल्हाड़ी से पत्नी पर किया ताबातोड़ वार, फिर खुद को लगाई आग, पढ़े पूरी खबर.....

वी. एस. अच्युतानंदन भारतीय राजनीति में ईमानदारी, सिद्धांत और जनहित के प्रतीक माने जाते थे। उन्होंने केरल में वामपंथी राजनीति को नई दिशा देने के साथ ही जनता के हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) पीएम मोदी ने राज्य सरकार को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर दी बधाई

वह 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे और उनके कार्यकाल को भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों, पारदर्शिता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील शासन के रूप में याद किया जाता है।

वह भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के संस्थापकों में से एक थे और छह दशकों से भी अधिक समय तक सक्रिय राजनीति में बने रहे। उनका जीवन सामाजिक न्याय, श्रमिकों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित रहा।

सम्बंधित खबरें