उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार 12 से, पढ़े पूरी खबर….

  • सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ ने उपनल संयुक्त मोर्चे के बैनर तले 12 फरवरी से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। इसको लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों ने ऑनलाइन गेट मीटिंग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : विजिलेंस ने मारा छापा, रंगे हाथ पकड़ा अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए, पढ़े पूरी खबर....

उपनल कर्मचारियों ने सरकार पर उनके साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अचल वर्मा ने कहा कि करीब 18 वर्ष से उपनल कर्मचारी सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।

उन्हें नियमित करने के बजाए बिना कारण बताए नौकरी से हटाया जा रहा है। जो उपनल कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, उन्हें समय पर वेतन और महंगाई के अनुरूप वेतन में वृद्धि भी नहीं की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पोलिंग पार्टियां पहुंचने लगी कंट्रोल रूम, DM ने बताया मतदान प्रतिशत

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार को मजबूर होंगे। उससे यदि विकास कार्य बाधित होगें तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर नवीन कापड़ी, राकेश शर्मा, मशनूर आलम, दिनेश सामंत, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें