देहरादून (बड़ी खबर) :- 2 दिन बाद होनी थी शादी, संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका……

देहरादून न्यूज़ :- देहरादून के विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की हालत बिगड़ने पर उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवती की इसी शुक्रवार को शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा ARTO ऑफिस का प्रशासनिक अधिकारी, पढ़ें पूरी खबर.....

युवती एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। फतेहपुर स्थित निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। जिसे बुखार सिर दर्द और बदन दर्द ठीक नहीं हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीनाग में हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण का आयोजन, उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद ने दी जानकरी

मंगलवार शाम को सात बजे सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। सिमरन की हालत देखकर घबराए हुए परिजन उसको हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा में 20 साल के अरबाज ने घर से दिया था पेट्रोल फिर ऐसे बने पेट्रोल बम, पुलिस ने 10 दंगाईयों को गिरफ्तार किया, पढ़े पूरी खबर.....

रविंद्र सैनी ने बताया कि परिजन सिमरन को लेकर झाझरा स्थित एक निजी अस्पताल में गए। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। रात करीब 9.30 बजे सिमरन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सम्बंधित खबरें