Uttarakhand News: बदरीनाथ हाईवे के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, एक घायल

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप हादसा होगा गया। स्कूटी खाई में गिरने से सवार दो युवकों में से की मौत हो गई। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे घायल का बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार चल रहा है। बीती देर शाम हुए हादसे के बाद थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ ने घायलो को रेस्क्यू किया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कोतवाल को डीआईजी ने निलंबित किया,... जाने पूरा मामला.....

बुधवार देर शाम को श्रीनगर की ओर से दो युवक एक स्कूटी पर सवार होकर देवप्रयाग की ओर जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, पढ़े पूरी खबर....

श्रीनगर से स्कूटी सर्विस कराकर लौट रहे थे दोनों

टीम ने एक घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए 108 सेवा के सहयोग से बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल प्रदीप (30) पुत्र गोपाल निवासी ग्राम महड़ की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अब ओबीसी की बारी, कांग्रेस से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार ने की मेयर पद के लिए दावेदारी

बताया अनूप पुत्र आलम निवासी उमरासू जनपद पौड़ी का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है। दोनों श्रीनगर से स्कूटी सर्विस कराकर लौट रहे थे। अनूप के एक पैर में फ्रेक्चर है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें