Tehri Accident (Breaking News) : ऋषिकेश से आगराखाल की ओर से जा रही बोलेरो खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

टिहरी न्यूज़ :- टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ: एनएचआई की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ये थी शहर में भू-धंसाव की असली वजह, घरों में इसलिए पड़ी थीं दरारें.....

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी (बड़ी खबर) : दिशा की बैठक में विधायक का जोरदार हंगामा, DM और विधायक में हुई तीखी बहस, देखों Video... 👇👇

बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं।

वाहन सवार

1-दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :- इस रेट पर होगी प्राइवेट हॉस्पिटल व पैथोलॉजी लैब में डेंगू की जांच.....

2-शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता उपरोक्त।

3-आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष)

4-शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष)

5-बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष)

6- सुनील पुत्र छप्पन सिहं (26)

सम्बंधित खबरें